आप प्रदेश में चलाएगी सदस्यता अभियान
0
भोपाल। संगठन का विस्तार करने के लिए सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल के दिशा निर्देशानुसार 1 मई से सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। आप का यह अभियान 1 से 15 मई तक शहरी क्षेत्रों में वार्ड एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गांव गांव जाकर पार्टी की विचारधारा से आमजन को अवगत कराकर सदस्यता अभियान चलाएंगी। साथ ही सम्पूर्ण प्रदेश के लिए एक नंबर जारी किया जाएगा जिससे कोई भी व्यक्ति उस नंबर पर मिस्ड कॉल कर आम आदमी पार्टी का सदस्य बन सकता है। आप की सदस्यता हेतु मिस्ड कॉल के लिए नंबर 30 अप्रैल को रानी अग्रवाल द्वारा जारी किया जाएगा। आम आदमी पार्टी अपने सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन का मध्यप्रदेश में तेजी से विस्तार कर आने वाले नगर पालिका एवं पंचायत चुनाव की तैयारी कर रही है।
