कांग्रेस निकालेगी संविधान बचाओ रैलियां
0
संविधान के महत्व को समझाएंगे लोगों को
भोपाल। प्रदेश में कांग्रेस संविधान बचाओ कार्ययोजना अभियान के तहत 22 से 30 अप्रैल के बीच सभी प्रदेशों में “संविधान बचाओ रैलियां” आयोजित की जाएंगी। इन रैलियों में संविधान के महत्व को समझाया जाएगा।
राजधानी भोपाल में मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में राजनीतिक मामलों की समिति बैठक हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक के बाद कांग्रेस के वरिश्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि बैठक में संविधान बचाओ अभियान पर भी चर्चा हुई है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी संविधान की अवहेलना कर रही है। जिससे देश में दंगे भड़कते है। इसी के चलते कांग्रेस ने फिर कमर कसी है, ताकि गांव-गांव जाकर पार्टी के कार्यकर्ता जागरूकता फैलाए और दलितों के हितों के लिए लड़े।
बैठक में तय किया गया कि संविधान बचाओ कार्ययोजना अभियान के तहत 22 से 30 अप्रैल के बीच सभी प्रदेशों में “संविधान बचाओ रैलियां” आयोजित की जाएंगी। इन रैलियों में संविधान के महत्व को समझाया जाएगा। इस अभियान का मकसद है कि देश की जनता को यह समझना कि कैसे मौजूदा सरकार संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। पार्टी सोशल मीडिया के जरिए जागरूकता अभियान भी चलाएगी, जिसमें वीडियो और रील्स के जरिए जनता को जोड़ा जाएगा। साथ ही जिला स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रस्ताव की जानकारी दी जाएगी। कांग्रेस के मुताबिक, उनका राष्ट्रवाद समाज को जोड़ने वाला है, जबकि भाजपा और आरएसएस का राष्ट्रवाद समाज को बांटने वाला है। कांग्रेस ने आरएसएस पर स्वतंत्रता संग्राम का विरोध करने और अब राष्ट्रवाद के प्रमाण पत्र बांटने का आरोप लगाया।
निशिकांत दुबे कर रहे संविधान का अपमान
सज्जन सिंह वर्मा ने आगे कहा कि निशिकांत दुबे संविधान का अपमान कर रहे हैं और न्याय पालिका का अपमान कर रहे हैं। गलती खुद करते हैं, जिससे दंगे भड़कते हैं और आरोप सुप्रीम कोर्ट पर लगा रहे हैं। इसलिए कांग्रेस ने फिर कमर कसी है कि संविधान बचाओ. कांग्रेस कार्यकर्ता एक-एक घर जाएंगे और लोगों को सच्चाई बताएंगे।