नेशनल हेराल्ड के बहाने मुद्दों से भटकाने की राजनीति कर रही भाजपा
0
भोपाल। कांग्रेस की महासचिव और सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड के बहाने भाजपा जनता को मुद्दों से भटकाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बदलने की राजनीति, भय फैलाने की राजनीति कर डराने का प्रयास कर रही है।
नेशनल हेराल्ड के मुद्दे पर कांग्रेस पूरे देश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी बात मीडिया और जनता के बीच रख रही है। इस बीच कांग्रेस महासचिव और सांसद कुमारी शैलजा ने सोमवार को भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान कुमारी सैलजा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला देश के सामने मौजूद ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने और देश को गुमराह करने के लिए भाजपा की साजिश है, जो कि सरासर एक राजनीतिक प्रतिशोध है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा दायर आरोपपत्र कुछ और नहीं बल्कि एक गैर-मौजूद मामले के जरिए जनता का ध्यान बेरोजगारी, गिरती जीडीपी और सामाजिक अशांति से भटकाने, जनता को भ्रमित करने और बरगलाने के लिए गढ़ा गया एक झूठ है। सैलजा ने ये भी कहा कि आर्थिक संकट, लोगों के मुद्दों और विदेश नीति से जुड़ी चुनौतियों, अमेरिका, चीन और बांग्लादेश से ध्यान भटकाने के लिए उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है. यह कानूनी छद्मवेश में प्रतिशोध के अलावा कुछ और नहीं है. पहली बार बिना पैसे या संपत्ति के हस्तांतरण के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बनाया गया है. अपराध की आय कहां है।
कुमारी सैलजा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह बदले की राजनीति, धमकी, उत्पीड़न और भय फैलाने की राजनीति है, जो आपराधिक मानसिकता वाले दो लोगों के इशारे पर की जा रही है। वे हमें कितना भी चुप कराने की कोशिश करें, हम चुप नहीं होंगे। जो दूसरों को डराने की कोशिश करते हैं, वे खुद डरे हुए हैं। अपनी घोर विफलताओं को छिपाने के लिए ही यह झूठी कहानी फैलाई जा रही है. यह एक राजनीतिक साजिश है और कांग्रेस पार्टी इसका डटकर सामना करेगी।