संगठन को मजबूती देने के टिप्स दिए जाएंगे जिला अध्यक्षों को
0
तीन अप्रैल को राहुल गांधी के साथ प्रदेश के जिला अध्यक्षों की होगी बैठक
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस इन दिनों संगठन को मजबूती देने में जुटी है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी दौरे कर रहे हैं। वहीं अब प्रदेश कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने के टिप्स देने के लिए दिल्ली में एक बैठक होना तय की गई है। इस बैठक में कांग्रेस के राश्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिला अध्यक्षों से चर्चा करेंगे।
कंग्रेस के जिला अध्यक्षों की तीन अप्रैल को दिल्ली में एक बैठक होनी है। इस बैठक में राश्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों को बुलाया है। बैठक में जिला अध्यक्षों से चर्चा कर उन्हें यह बताया जाएगा कि संगठन को किस तरह से मजबूत किया जाए। बैठक के दौरान दोनों नेता सभी अध्यक्षों से सीधी चर्चा करेंगे। इस बैठक के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय से सभी शहर और जिला अध्यक्ष के नाम पर एक पत्र जारी किया गया है। यह पत्र प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय मंत्री ने जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मप्र के कांग्रेस के सभी शहर और जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा का आयोजन किया गया है। यह चर्चा ती अप्रैल को दिल्ली में इंदिरा भवन कोटला मार्ग पर होगी। इस चर्चा में सभी शहर और जिला अध्यक्ष को पहुंचना है। सभी अध्यक्षों से कहा गया है कि 3 अप्रैल को दिल्ली में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए 25 मार्च तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दिल्ली पहुंचने की स्वीकृति देनी है।
पटवारी की बढ़ेगी मुसीबत, आसान नहीं होगा बदलाव
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इन दिनों प्रदेश के दौरे कर नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करने की तैयारी कर रहे है। कहा जा रहा है कि पटवारी ने नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए सूची भी तैयार कर ली है, मगर उसे अभी घोषित नहीं किया है। वहीं हाईकमान ने जिला अध्यक्षों के दिल्ली बुलाया है। अब यह माना जा रहा है कि दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद जिला अध्यक्षों को बदलना प्रदेश कांग्रेस संगठन के लिए मुसीबत भरा होगा। इस स्थिति में दिल्ली बैठक में शामिल होने वाले जिला अध्यक्षों को हटाना पटवारी के लिए चुनौती भरा होगा।