विधानसभा की कार्रवाई स्थगित, अध्यक्ष ने माना आभार
0
भोपाल। राज्य विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. वहीं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी विधानसभा सदस्यों का आभार जताया है।
10 मार्च से शुरू हुए बजट सत्र में कुल 9 बैठकें हुईं। सदन की कार्यवाही 56 घंटे से अधिक चली। इस दौरान, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों को बधाई और धन्यवाद दिया। नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष को सदन के संचालन के लिए धन्यवाद दिया। सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर 11 घंटे 30 मिनट, बजट पर सामान्य चर्चा 9 घंटे 44 मिनट, बजट अनुदान मांगो पर 16 घंटे 30 मिनट चर्चा हुई। कुल 2939 प्रश्न इस सत्र में प्राप्त हुए, जिसमें 1448 तारांकित और 1448 अतारांकित प्रश्न थे। 624 ध्यानाकर्षण सूचना थी, जिसमें 33 सूचनाएं ग्राह हुई। शून्यकाल की 183 सूचनाएं एवं 510 याचिकाएं मिली थी। बजट सत्र में 4 शासकीय विधेयक और 1 अशासकीय संकल्प पारित हुआ।
मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई
सदन ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन की बधाई दी। बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 25 मार्च को जन्मदिन है, इसे देख सदन ने उन्हें अग्रिम बधाई दी है। मुख्यमंत्री के शहर उज्जैन में सड़के पोस्टर से पट गई है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि वे भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए मंगलवार को उज्जैन आ सकते हैं. जिला प्रशासन द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है।