परिवहन घोटाले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस
0
भोपाल। परिवहन घोटाला को लेकर कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे लेकर बयान दिया है। साथ ही लोकायुक्त में पदस्थ डीजी के तबादले को लेकर सरकार को घेरा है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि इस मामले में कई बड़े अधिकारी और नेता जद में आ रहे थे। उन्होंने कहा है कि परिवहन घोटाले को लेकर हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। उन्होंने लोकायुक्त डीजी जयदीप प्रसाद के तबादले पर लीपापोती करने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि कई बड़े अधिकारी और नेता जद में आ रहे थे, इसलिए डीजी को हटाया गया। बता दें कि कल (रविवार) परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर पर छापा मारने वाले लोकायुक्त संगठन के डीजी जयदीप प्रसाद का ट्रांसफर किया गया था। आईपीएस जयदीप प्रसाद को लोकायुक्त से हटाकर भोपाल एससीआरबी में पदस्थ किया गया है। सुचारू सत्र चलने पर उमंग सिंगर ने कहा कि मुद्दे पर सही जवाब नहीं दिया गया है। विधायकों जो मामले उठाए, उनका भी जवाब नहीं दिया गया। हमने मांग की थी सदन की कार्यवाही का लाइव प्रसारण होना चाहिए, लेकिन नहीं किया।