साठ से नब्बे दिनों में बदल जाएगा प्रदेश कांग्रेस का चेहरा
0
प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो जारी कर किया दावा
भोपाल। प्रदेश में कांग्रेस का चेहरा पूरी तरह बदला जा रहा है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है, जिससे हलचल मच गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियो में 60 से 90 दिनों के अंदर मध्यप्रदेश में कांग्रेस का पूरी तरह नया चेहरा दिखाई देने की बात कही गई है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस को गुजरात की तर्ज पर पूरी तरह बदला जा रहा है। इसके लिए मध्यप्रदेश को गुजरात के साथ संगठनात्मक अभियान के पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। प्रदेश में पार्टी के नए चेहरे पर जीतू पटवारी ने ट्वीट करते हुए वीडियो में कहा कि पंचायत लेबल की बात हो, चाहे महिला कांग्रेस की बात हो चाहे 45 साल के हमारे ब्लाक अध्यक्षों की बात हो, जिलाध्यक्षों की हैसियत की बात हो। जिलाध्यक्षों के लिए एक्सरसाइज शत प्रतिशत कंप्लीट हो गई है। 60 से 90 दिनों के अंदर प्रदेश में कांग्रेस का पूरी तरह नया चेहरा दिखेगा। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भी इस संबंध में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का वीडियो अपने आधिकारिक एक्स हेंडल पर पोस्ट किया। ट्वीट में लिखा है कि 60 से 90 दिनों में पूरे प्रदेश में पार्टी का नया चेहरा दिखेगा। मैं पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं कि मध्यप्रदेश को गुजरात के साथ संगठनात्मक अभियान के पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है।
पूर्व विधायकों को सौंपी जा सकती है जिलों की कमान
कांग्रेस पार्टी कई पूर्व विधायकों को भी जिलाध्यक्ष बना सकती है, जो पिछला चुनाव हारे थे। पार्टी पूर्व विधायकों को संगठन की कमान सौंपकर एक बार फिर से नए सिरे से संगठन और आने वाले चुनाव की तैयारियां करना चाहती है। इसे कांग्रेस का पायलट प्रोजेक्ट कहा जा रहा है। खास बात यह है कि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर से लेकर सागर जैसे बड़े जिलों में भी कांग्रेस अहम बदलाव करने की तैयारी में है।