कर्ज पंचमी के रूप में मनाई रंगपंचमी, कर्ज की दी जानकारी
0
भोपाल। प्रदेश में जहां रंगपंचमी का त्यौहार मनाया गया, वहीं राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने कर्ज रंगपंचमी मनाई। इस दौरान लोगों को यह जानकारी दी कि प्रदेश में किस तरह से कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ने यह पर्व कर्ज पंचमी के रूप में मनाया।
रंगपंचमी को लेकर आज प्रदेश भर में रंग गुलाल उड़ाकर लोगों ने रंगपंचमी मनाई। दूसरी और राजधानी में कर्ज के विरोध में कांग्रेस ने रंग पंचमी का त्योहार कर्ज पंचमी के रूप में मनाया। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को गुलाल लगा कर राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्ज के बारे में जानकारी दी और कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार करने के लिए कर्जा ले रही है। इस दौरान कार्यकर्ता हाथ में कार्टून बनी तख्तियां लिए हुए थे। इनमें सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्ज के विरोध में स्लोगन लिखे हुए थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा के 21 वर्ष पूरे हो जाने पर प्रदेश की देव तुल्य जनता को बढ़ती महंगाई के साथ “कर्ज के बोझ का दर्द“ का तोहफा सरकार द्वारा रंगपंचमी के त्यौहार पर दिया जा रहा है। आखिर वो कौन सी मजबूरियां हैं इस सरकार की जो भारी भरकम कर्ज ले रही है। आखिर वो कौन है जिसके इशारे पर प्रदेश को खोखला किया जा रहा है। अधीनस्थ विभागों में कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं, पेंशनर्स को महंगाई भत्ता व डीए की मांग को अनदेखा करना। विधवा, वृद्धावस्था पेंशन में कोई बढ़ोतरी नहीं।