राजधानी में खुलेगा राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी का रीजनल कैंपस
0
भोपाल। राजधानी भोपाल में जल्द ही राष्ट्रीय सुरक्षा और पुलिस शिक्षा का बड़ा केंद्र स्थापित होने जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आग्रह को स्वीकार करते हुए गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी का रीजनल कैंपस भोपाल में प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।
केन्द्र सरकार के इस निर्णय के बाद न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि आसपास के राज्यों के हजारों विद्यार्थियों को सुरक्षा और पुलिस से जुड़े उच्च स्तरीय प्रशिक्षण व शिक्षा के अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर भोपाल में यूनिवर्सिटी का रीजनल कैंपस शुरू करने का अनुरोध किया था। गृह मंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए तुरंत राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर बिमल एन. पटेल को निर्देशित किया कि यूनिवर्सिटी की सभी प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर शीघ्र भोपाल में इसकी स्थापना सुनिश्चित की जाए। इसके बाद राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव अनुराग जैन को पत्र भेजकर स्थायी और अस्थायी दोनों तरह के कैंपस की स्थापना को लेकर आवश्यक सहयोग मांगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अस्थायी कैंपस के लिए तीन साल तक 1.5 करोड़ रुपए प्रति वर्ष के सहयोग, 10 क्लासरूम, 3 लैब, हॉस्टल, स्पोर्ट्स ग्राउंड और अन्य सुविधाओं की मांग की है ताकि शीघ्र ही अकादमिक सत्र प्रारंभ किया जा सके।
जमीन की चिन्हिंत
मुख्य सचिव अनुराग जैन के निर्देश पर तकनीकी शिक्षा विभाग ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर से लगी 10 एकड़ भूमि चिन्हित कर ली है। यह भूमि राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के नाम रजिस्टर्ड कराई जाएगी। इसके साथ ही अस्थायी रूप से यूनिवर्सिटी को शुरू करने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है।