परिवहन घोटाले से संबंधित दस्तावेज सौंपे लोकायुक्त को
0
कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
भोपाल। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में आज कांग्रेस विधायकों ने लोकायुक्त से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विधायकों ने परिवहन विभाग के घोटाले के दस्तावेज लोकायुक्त को सौंपे।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने लोकायुक्त से मुलाकात कर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में परिवहन घोटाले में एक मंत्री की संलीप्तता होने के आरोप लगाते हुए घोटाले से संबंधित दस्तावेज सौंपे हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि परिवहन घोटाले में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है मगर जांच के नाम पर सिर्फ लापरवाही हो रही है। भाजपा के बड़े नेताओं ने कई बड़े पदों पर रहते हुए भ्रष्टाचार कर अपने स्वयं एवं पत्नि तथा पुत्रों, रिश्तेदारो एवं अन्य लोगों के नाम से सैकडों एकड़ जमीनों की अवैध लेनदेन कर खरीदी की है। इस बेनामी अवैध संव्यवहार की जाँच किये जाने एवं सम्पत्ति अटैच करने की मांग को लेकर लोकायुक्त से मुलाकात कर उनसे जांच की मांग की ताकि प्रदेश की आम जनता की मेहनत की कमाई के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोका जा सके।
सिंघार ने कहा कि परिवहन घोटाले में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार की खबरें सामने आयी हैं। यह एक गंभीर मुद्दा है जो प्रदेश की जनता की कमाई का दुरुपयोग और प्रशासनिक पारदर्शिता की कमी को दर्शाता है। तीन महीने हो चुके हैं मगर अब भी जांच ऐजेंसियों के हाथ खाली हैं। आखिर जांच एंजेंसियां कब करेगी सख्त कार्रवाई।
डेढ़ सौ करोड़ की संपत्ति छिपाने का आरोप
उमंग सिंघार ने कहा हमने लोकायुक्त में प्रमाण के साथ शिकायत की है कि किस तरह गोविंद राजपूत ने खुद अपने, पत्नी और बेटे के नाम से जमीन खरीदीं किस तरह जमीनों में हेराफेरी की कैसे। उन्होंने चुनाव घोषणा पत्र में 150 करोड़ रुपये की संपत्ति छिपाई हमने उनके साथ उनके सहयोगियों संजय श्रीवास्तब संजय दांडे के खिलाफ भी प्रमाण दिए हैं।