रेडीमेड गारमेंट में काम करने वाली लाड़ली बहनों को मिलेगा पांच हजार इंसेंटिव
0
मुख्यमंत्री ने कहा एक साल में 61 हजार युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र
भोपाल। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने कहा कि कोई लाड़ली बहन अगर रेडीमेड गारमेंट में काम करेगी तो उसे पांच हजार रूपए प्रति महीना इंसेंटिव दिया जाएगा। वहीं लाडली बहनों की राशि को धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक साल में 61 हजार युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सदन में विपक्ष से कहा कि जैसे हमने अपनी बात सुनी उम्मीद है आप भी मेरी बात सुनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से हमने बजट रखा है। आप सबके सहयोग से 5 साल में हम बजट डबल करने का संकल्प ले रहे है। साल 2047 तक हम 4 लाख से बढ़ाकर 250 लाख करोड़ तक करने का संकल्प कर रहे है। कांग्रेस सरकार में 80 से घटकर 60 फीसदी प्रति व्यक्ति आय हो गई। भाजपा सरकार में फिर 80 फीसदी पर लेकर आए। राज्य की जीडीपी भी हमारी सरकार में बढ़ी है। तेज गति से चलने वाली अर्थव्यवस्था मध्यप्रदेश है। कृषि क्षेत्र में 44 फीसदी योगदान रहा। बजट को 5 साल में डबल करने का संकल्प लिया है।
सदन में मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि लाडली बहनों को गारमेंट्स सेक्टर में काम करने पर 5 हजार का इंसेंटिव देंगे। एक लाख दीदीयां लखपति बनी। वहीं लाडली बहनों की राशि को धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। 13 करोड़ से ज्यादा पर्यटक प्रदेश में आ रहे। एक साल में 2 टाइगर रिजर्व बनाए गएं।
छह हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्ति का फैसला
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक साल में 61 हजार युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। एक लाख पदों पर भर्ती की जा रही है। 6440 पदों पर नियुक्ति का निर्णय ले लिया गया है। इस पर विधायक सचिन यादव ने कहा कि ओबीसी को नियुक्ति देने में देरी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि कोर्ट के आदेश का इंतजार है।
जिला स्तर पर विकास समिति बनेगी
मुख्यमंत्री डा यादव ने कहा कि सरकार ने तय किया है कि जिला स्तर पर विकास समिति बनेगी। आबादी बढ़ने के साथ 627 थानों की सीमाओं को सहज किया है। प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए भी काम हो रहा है। गांव, शहर और जिले के सीमाओं में सुधार की जरूरत है, इसके लिए भी काम चल रहा है।
आपके पाप हम धोने का कर रहे काम
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के साथ अन्याय किया है। कांग्रेस सरकार में औद्योगिक दर माइनस थी। आपके पाप हम धोने का काम कर रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कहा 2003 तक कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान बंद मिलों के मजदूरो की न्याय देने का काम हमारी सरकार ने किया। कांग्रेस के सिर पर मिल बंद करने का पाप है। हम कांग्रेस के पाप धो रहे हैं। मिल मजदूरों को पैसा देकर उनके साथ न्याय किया। 2003 तक प्रदेश में विकास दिखता नहीं था। अब सरकार राजस्व मामलों का अभियान चलाकर निराकरण कर रही है। बिजली पानी सड़क से लेकर हर क्षेत्र के विकास पर हमारी सरकार का फोकस है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे कांग्रेस विधायक जयवर्धन सदन में नही है। वे सवाल पूछ रहे थे और अब सदन में है नही। 10 साल कांग्रेस की सरकार रही गुना में एक विश्वविद्यालय नहीं बना। हमारी सरकार ने गुना में विश्वविद्यालय खोला है।
अमूल नहीं, सांची का ही ब्रांड रहेगा
अमूल का ब्रांड नहीं सांची का ही ब्रांड रहेगा। डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ हमने एमओयू किया है कि दूध पर पांच रूपए प्रति लीटर पर बोनस देंगे। 5 साल में 25 हजार गांवों में दूध उत्पादन समितियों का गठन किया जाएगा। गोशालाओं को 139.65 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से डाली गई है।
23 से 320 तक पहुंचे उद्योग
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में उद्योगों के विकास को रेखांकित करते हुए कहा कि 2003 तक सिर्फ 23 बड़े उद्योग थे, जो अब बढ़कर 320 हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए लगातार काम कर रही है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम, 43 हजार पद मंजूर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने इस साल पैरामेडिकल स्टाफ के 43 हजार पद स्वीकृत किए हैं। इससे अस्पतालों में सुविधाओं में सुधार होगा और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।