जीतू पटवारी, उमंग सिंघार को, दिग्विजय डस रहे कमलनाथ को
0
भोपाल। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायक आज टोकरी में नकली सांप लेकर विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष नकली सांपों को लेकर बढ़ती बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। वहीं कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर भाजपा ने तंज कसा। भाजपा विधायक रामेश्वर ष्शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सांपों का पकड़ने का प्रशिक्षण ले रहे हैं। जीतू पटवारी, उमंग सिंघार को और दिग्विजय सिंह, कमलनाथ को डस रहे हैं।
बजट सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। राजधानी भोपाल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस विधायक दल के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने टोकरी में नकली सांपों संग अनोखा प्रदर्शन किया। विपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार नौकरियों पर सांप की तरह कुंडली मारकर बैठी है।
वहीं कांग्रेस के आरोपों का पलटवार करते हुए भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सांप पकड़ने का प्रशिक्षण ले रही है, क्योंकि कांग्रेस में कई आस्तीन के सांप हो गए हैं। जीतू पटवारी, उमंग सिंघार को डस रहे हैं। उमंग सिंघार दिग्विजय सिंह को डस रहे हैं। दिग्विजय सिंह, कमलनाथ को डस रहे हैं। हमारी तरफ से उनको इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं।