प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं का टूटा मंच
0
भोपाल। राज्य विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस की किसान इकाई ने विधानसभा का घेराव करने की बात कही थी। इसी क्रम में आज राजधानी भोपाल के रंगमहल चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, लेकिन इस दौरान कांग्रेस का मंच टूट गया, जिससे 7 से अधिक कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों में मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान भी शामिल हैं।
कांग्रेस ने सड़क पर एक मंच बनाया था, जहां नेताओं को भाषण देना था, लेकिन जब बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए, तो उसकी क्षमता से अधिक भार पड़ने के कारण मंच ढह गया। घटना के समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मंच पर मौजूद थे। मंच गिरने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं। इनमें कांग्रेस नेताओं को चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मौके पर एंबुलेंस की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे घायल कार्यकर्ताओं को निजी वाहनों से अस्पताल ले जाना पड़ा। कांग्रेस ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और इस मामले की जांच की मांग की है।
पुलिस पहले से लोगों को रोकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन जब मंच टूट गया तो कांग्रेस के नेताओं में आक्रोश देखने को मिला। उनका प्रदर्शन और तेज हो गया। अपने-अपने हाथों में झंडा लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। उनका हंगामा भी तेज हो गया। प्रशासन पूरी तरह से उन्हें रोकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन इसमें मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारी प्रशासन की ओर आगे बढ़ रहे थे।
किसानों के अधिकारी की लड़ाई लड़ते रहेंगे
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि न सोयाबीन के सही दाम हैं न गेहूं के दाम हैं। ये कैसा अहंकार है, जब किसान ज्ञापन देने आते हैं तो वो भी नहीं सुनते। हमारे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार से 10 सवाल पूछे, भाजपा की मोहन सरकार के पास इन सवालों के कोई उत्तर नहीं है। हम किसानों की लड़ाई तन-मन और धन से करेंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार किसानों की बात सुनना नहीं चाहती। कांग्रेस किसानों के हक के लिए आवाज उठाती है तो वाटर कैनन छोड़ा जाता है, लाठीचार्ज किया जाता है।