मुसीबत में उमंग, वीडी ने कहा गोविंद हो या सिंघार कानून करेगा अपना काम
0
भोपाल। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार लिव इन पार्टनर सोनिया भारद्वाज की मौत मामले में फंस गए हैं। इसे लेकर अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हमला बोला है। उन्होंने उमंग सिंघार को निशाना बनाते हुए कहा कि उन्हें देश और प्रदेश को ज्ञान बांटने से पहले अपने घर की स्थितियों पर ध्यान देना चाहिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर सवाल उठाए और कहा कि उनके घर के अंदर एक बहन की हत्या हुई थी, इस पर वह जवाब क्यों नहीं देते? उन्होंने आरोप लगाया कि सिंघार खुद को नेताओं के तौर पर सही उदाहरण पेश करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उनके परिवार के मामलों में अनसुलझी समस्याएं हैं। इसके अलावा भाजपा नेता ने कहा कि चाहे गोविंद सिंह राजपूत हों या कोई और, कानून अपना काम करेगा। उन्होंने सिंघार पर यह भी आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, इस पर उमंग सिंघार को जवाब देना चाहिए।
यह है मामला
दरअसल, मामला 16 मई 2021 का है। उमंग सिंघार के राजधानी भोपाल स्थित निवास के बेडरूम में सोनिया भारद्वाज की लाश मिली थी। वे उमंग सिंघार की लिव इन पार्टनर थीं। पुलिस ने तब आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या का केस दर्ज किया था। महिला की मौत के मामले में उमंग सिंघार की पत्नी प्रतिमा मुदगल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले में एक याचिका दायर की हैं। याचिका में मुदगल ने कहा है कि मृतक सोनिया के बेटे ने डीजीपी को एक पत्र लिखा था। पत्र में बेटे ने कहा था की उसकी मां की जान ली गई है। सिंघार और पुलिस ने मिलकर मामले को दूसरा रूप दिया है।