गरीबों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने प्रतिबद्ध सरकार
0
मुख्यमंत्री ने कहा उत्तम स्वास्थ्य के लिए वरदान जन औषधि केन्द्र
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश समेत देश भर में खुले जन औषधि केंद्र नागरिकों के निरोगी जीवन और उत्तम स्वास्थ्य के लिए वरदान हैं। इन केन्द्रों से गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को कम दामों पर जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने शुक्रवार 7 मार्च को जन औषधि दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई दूरदर्शी पहल के लिए उनका आभार माना। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गरीबों को उचित स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के ’दाम कम- दवाई उत्तम’ विजन का परिणाम है कि वर्तमान समय में गरीब नागरिकों को जन औषधि केंद्रों पर 50 प्रतिशत से 80 प्रतिशत सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में 15 हजार जन औषधि केंन्द्रों के माध्यम से देश के हर कोने में गुणवत्तापूर्ण दवाईयां उपलब्ध हो रही हैं। सस्ते दामों पर मिल रही दवाईयों ने न केवल नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार किया, अपितु उनकी घरेलू बचत को भी बढ़ाया है। मध्यप्रदेश सरकार गरीबों को उचित स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
लाड़ली बहनों के खातों में डाली जाएगी राशि आज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 मार्च महिला दिवस पर उन उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के क्षेत्र में समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता एवं साहसिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य किया है। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिला, बाल विकास विभाग के राज्य स्तरीय पुरस्कार का वितरण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रूपये की मासिक किश्त का अंतरण भी करेंगे।
पाणिग्रहण संस्कार और निकाह का एक साथ होना सामाजिक समरसता का उदाहरण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले के पंधाना विकासखंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे 1158 वर-वधु को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ने कहा कि एक साथ इतने जोड़ों का परिणय सूत्र में बंधना अपने आप में रिकॉर्ड बनने जैसा है। पाणिग्रहण संस्कार और निकाह के एक साथ आयोजन ने सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। विवाह के इस सामूहिक आयोजन से अपव्यय पर रोक लगती है और सामाजिक एकता का संदेश भी जाता है।