मंत्री का बयान, राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन से मांगी जानकारी
0
बयान देकर उलझे मंत्री प्रहलाद पटेल, कांग्रेस हुई हमलावर
भोपाल। श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा भीख मांगने की आदत वाले दिए बयान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस इस बयान को लेकर हमलवार है, वहीं यह मामला अब पार्टी के राश्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तक पहुंचा है। मंत्री के बयान को लेकर राश्टीय नेतृत्व में प्रदेश संगठन से जानकारी मांगी है। वहीं मंत्री पटेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस मामले में सफाई दी है। हालांकि, इसके कुछ देर बाद उन्होंने ट्वीट में से जेपी नड्डा का नाम हटा दिया।
श्रम एवं पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने बयान पर सफाई देने वाला पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि मेरे मन में सदैव जनता जनार्दन रही है, चाहे उसने मुझे नकारा हो या स्वीकारा हो। यह मेरी निष्ठा का अतीत है। यह आज भी है, लेकिन सुचिता की राजनीति भ्रष्ट और बेईमानों को कैसे रास आएगी? इसलिए मेरी बात को तूल दिया गया। इस पोस्ट के साथ पहले पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को एड किया गया। हालांकि, पोस्ट के कुछ देर बाद पार्टी अध्यक्ष का नाम इससे हटा दिया गया, इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रहलाद पटेल के बयान से पैदा हुए विवाद पर पार्टी नेतृत्व ने चर्चा की है। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान ने इसे लेकर प्रदेश संगठन से भी जानकारी देने के लिए कहा है।
प्रहलाद पटेल ने दिया था यह बयान
प्रहलाद पटेल ने शनिवार को राजगढ़ के सुठालिया कस्बे में बयान दिया था कि लोगों को समाज से लेने की आदत पड़ गई है, अब तो वे सरकार से भीख मांगने के भी आदी हो गए हैं। जहां भी जाएं एक टोकरी भरकर तो आवेदन मिल जाते हैं। मंच पर स्वागत करने के साथ ही हाथ में एक आवेदन पकड़ा दिया जाता है। यह अच्छी आदत नहीं है। हालांकि, इस बयान के बाद प्रहलाद पटेल ने सफाई देते हुए कहा था कि यह राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक मंच से बयान दिया है। मंच पर कांग्रेस के नेता भी थे। भीख मांगने वाली बात जनता के लिए नहीं, बल्कि समाज और स्वजातीय लोगों को सशक्त करने के लिए कही है। मंत्री के इस बयान को लेकर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि उन्हें इस बयान के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
कटोरा लेकर किया प्रदर्शन
कांग्रेस ने आज राजधानी में पटेल के बयान के विरोध में हाथ में कटोरा लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया कि मंत्री के बयान के विरोध में सभी जिला मुख्यालय पर 6 से 8 तारीख मार्च तक प्रदर्शन किए जाएंगे। 10 मार्च को भोपाल में किसान कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा, जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता-पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 11 तारीख से 15 मार्च तक मोर्चा विभाग के अध्यक्ष विभागीय मंत्रियों को ज्ञापन देंगे। कांग्रेस बीजेपी नेताओं को ऑनलाइन कटोरे भेजेगी। कांग्रेस ने प्रहलाद पटेल से 6 सवाल भी पूछे।