कमलनाथ की सक्रियता ने बढ़ा दी सियासी हलचल
0
दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी से की मुलाकात, एक घंटे की चर्चा
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। हाल ही में लंबे समय के बाद कमलनाथ ने छिंदवाड़ा, राजधानी भोपाल में सक्रियता दिखाई। इसके बाद वे दिल्ली पहुंचे और वहां भी वरिश्ठ नेताओं के साथ उनकी सक्रियता बढ़ी है। उन्होंने मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए हरीश चौधरी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे की चर्चा हुई, जो कांग्रेस की सियासत को गर्मा गई है।
कमलनाथ भी लंबे समय बाद सक्रिय नजर आए। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा और भोपाल के बाद उनकी सक्रियता अब दिल्ली में दिखाई दी। दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हाल ही में मध्यप्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी हरीश चौधरी से मुलाकात की। प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने के बाद हरीश चौधरी पहली बार कमलनाथ से मिले हैं, जहां दोनों ही नेताओं के बीच एक घंटे तक बातचीत हुई है। फिलहाल राज्य के हालातों के हिसाब से दोनों की यह मुलाकात अहम मानी जा रही है।
दरअसल, मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद हरीश चौधरी लगातार मध्यप्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। वह लगातार प्रदेश का दौरा भी कर चुके हैं, ऐसे में राजनीतिक हालातों को लेकर सभी से राय सलाह का दौर चल रहा है। कमलनाथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी है। ऐसे में कमलनाथ से हुई उनकी मुलाकात भी अहम है, क्योंकि कमलनाथ एक बार फिर से राज्य की राजनीति में सक्रिय दिख रहे हैं। ऐसे में दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दो पर चर्चा हुई है। दोनों की मुलाकात चर्चा में इसलिए बनी हुई, क्योंकि दोनों की मुलाकात प्रदेश से बाहर दिल्ली में हुई है, जबकि हरीश चौधरी प्रदेश कांग्रेस की बैठक कर चुके है। बैठक में सभी नेताओं को बुलाया गया था, लेकिन कमलनाथ बैठक में नहीं पहुंचे थे। इसी के चलते दिल्ली में दोंनो की मुलाकात को अहम माना जा रहा है।