पीथमपुर की जमीन भू माफिया को बेचना चाह रही सरकार : उमंग
0
भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज सरकार पर बड़ा आरोप लगाया कि सरकार पीथमपुर की जमीन भू माफिया को बेचना चाहती है। इसके लिए वहां पर यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाया जा रहा है। कचरे को लेकर स्थानीय नागरिक विरोध कर रहे हैं, मगर सरकार उनकी भी नहीं सुन रही।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पीथमपुर की जमीन को सरकार भू माफिया को बेचना चाहती है। इसलिए वहां पर कचरा नष्ट किया जा रहा है, ताकि वहां के लोग अपनी जमीन बेचकर चले जाएं। वहीं इंदौर बीआरटीएस के हटाए जाने पर भी नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार को आगामी हालातों को देखते हुए प्रोजेक्ट बनाना चाहिए। लेकिन सरकार हर प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार करती है। उन्होंने कहा कि जब तक किसी प्रोजेक्ट को खत्म नहीं करेंगे तो, नए प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए इंदौर का बीआरटीएस तोड़ा जा रहा है।
परिवहन घोटाले को उठाएंगे सदन में
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई में भ्रष्टाचार हुआ है, ऐसे में अहम विधानसभा में सौरभ शर्मा मामले को उठाएंगे। इसके साथ ही एक साल से अधिक का समय सरकार बने हो गया है, लेकिन वादे पूरे नहीं हुए। वादे पूरे करने को लेकर भी सरकार को सदन में घेरेंगे।