प्रशिक्षु आईएएस पर विधायक से बदसलूकी का आरोप
0
कांग्रेस ने सौंपा पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन
भोपाल। प्रशिक्षु आईएएस आबिद खान पर कांग्रेस विधायक नारायण पट्टा और उनके परिवार के साथ मारपीट और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगे है। इसे लेकर आज कांग्रेस नेताओं ने भोपाल में डीजीपी से मुलाकात की।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रशिक्षु आईएएस गलती मानते हुए पहले खुद माफी मांगते हैं, फिर नारायण पट्टा के परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी जाती है। सिंघार ने कहा कि विपक्ष के जनप्रतिनिधि के साथ गलत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम इसे लेकर मुख्य सचिव से भी मुलाकात करेंगे। पहले अधिकारी के द्वारा बदसलूकी की गई और फिर हमारे विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई।
यह था मामला
दरअसल मंडला जिले बिछिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक नारायण सिंह पट्टा ने आरोप लगाया था कि 8 फरवरी को एसडीएम आबिद खान घर में घुसे और उनके भाई की जेसीबी के ड्राइवर के साथ मारपीट की। विधायक ने आरोप लगाया कि गांव में एक लड़का गोशाला की भराई के लिए जेसीबी से मिट्टी खोद रहा था। इसी दौरान एसडीएम आदिब खान वहां पहुंच गए। एसडीएम को देखकर लड़का मेरे घर की में भागकर घुस गया। लड़के का पीछा करते हुए एसडीएम भी घर में घुस गए। इस दौरान उन्होंने उस लड़के से मारपीट की। इसी दौरान एसडीएम ने विधायक की मां और बहू को भी धक्का दिया। विधायक ने कहा कि एक जिम्मेदार अधिकारी को ऐसा नहीं करना चाहिए। यदि कोई अपराध था तो कार्रवाई करना चाहिए, लेकिन मारपीट करने का अधिकार किसने दे दिया।