ईडी अधिकारियों के तबादले पर सिंघार ने उठाए सवाल
0
कहा घोटाले को दबाने का सरकार कर रही प्रयास
भोपाल। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा केस की जांच कर रहे ईडी अफसर का तबादला किया गया है। अधिकारी के तबादले किए जाने को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार परिवहन विभाग के इस घोटाले को दबाने का प्रयास कर रही है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि करोड़ों के परिवहन घोटाले को दबाने का खेल शुरू कर दिया गया है। परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के पास मिले करोड़ों के सोने और नकदी की जांच पूरी होने से पहले ही ईडी के दो अफसरों का तबादला होना सामान्य नहीं लग रहा। इसे भले ही सामान्य प्रक्रिया बताया जा रहा हो, लेकिन हकीकत में यह बड़े मगरमच्छों को बचाने की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि क्या अफसरों के तबादले से जांच में गति आएगी? या फिर बड़े मगरमच्छों को बचाने का खेल यूं ही चलता रहेगा? सिंघार ने कहा कि यह साफ संकेत है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार दिल्ली से भोपाल तक घोटालों को दबाने में लगी है।
उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर तुषार श्रीवास्तव और रीतेश कुमार श्रीवास्तव तबादला किया गया है। दोनों का तबादला दिल्ली कर दिया गया है। वहीं मुकेश कुमार को भोपाल जोन ऑफिस में डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया है। ईडी ने इसे एक सामान्य प्रक्रिया बताया है।