नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, मांगा मुलाकात का समय
भोपाल। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदेश की समस्याओं से अवगत कराने के लिए प्रधानमंत्री से समय मांगा है। उमंग सिंघार ने कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की मांग की है।
मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और प्रदेश की समस्याओं से उन्हें अवगत कराने के लिए पत्र लिखकर समय मांगा है। प्रधानमंत्री मोदी 23 और 24 फरवरी को भोपाल के दौरे पर आ रहे हैं। इसी को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने पत्र लिखकर कहा है कि कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल उनसे भेंट करना चाहता है। सिंघार ने कहा कि मध्यप्रदेश पिछले कई वर्षों से तमाम समस्याओं और अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। प्रदेश की जनता की चिंताओं और विकास से जुड़े विषयों को आपके समक्ष रखने की अत्यंत आवश्यकता है। इसी को लेकर कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल ग्लोबल इन्वेस्टमेंट मीट और मध्यप्रदेश की प्रमुख समस्याओं के संबंध में भेंट करना चाहता है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 23 और 24 फरवरी को मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं।
