मलैया को बने शिष्टाचार और सम्मान अनुरक्षण समिति के सभापति
भोपाल। पूर्व मंत्री जयंत मलैया को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने विधायकों की शिष्टाचार और सम्मान अनुरक्षण समिति का सभापति नियुक्त किया है। मलैया के पहले डा सीताशरण शर्मा इस समिति के सभापति थे, मगर उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, इसके चलते यह पद रिक्त था।
विधानसभा सचिवालय के अनुसार विधानसभा की वर्ष 2024-25 की अवधि में सेवा करने के लिए गठित सदस्यों के शिष्टाचार एवं सम्मान अनुरक्षण समिति में सभापति का पद रिक्त था। इस रिक्त स्थान पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने जयंत मलैया विधायक को नामांकित करने का निर्णय लिया है। सभापति का यह पद 12 सितम्बर 2024 को पूर्व सभापति डॉ सीतासरन शर्मा द्वारा इस्तीफा दिए जाने के कारण रिक्त था। समिति में विधायक रमेश मेंदोला, अनिल जैन निवाड़ी, शरद कोल, राजकुमार कर्राहे, प्रताप ग्रेवाल और भंवर सिंह शेखावत सदस्य के रूप में काम करेंगे।
