प्रयागराज से टैंकर भर मंगवाया गंगा जल, घर-घर बंटेगा
0
मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र में की अनूठी पहल
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने टैंकर से प्रयागराज से गंगा जल मंगवाया है। यह जल नरेला विधानसभा क्षेत्र में घर-घर बांटा जाएगा। महाकुंभ में भारी भीड़ की वजह से कई रास्तों पर जाम लग गया है, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है।
राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने विशेष रूप से टैंकर के माध्यम से गंगा जल मंगवाया है। इस जल को नरेला विधानसभा क्षेत्र के हर घर तक पहुंचाने की योजना है। सोमवार सुबह दो दिन की लंबी यात्रा के बाद टैंकर भोपाल पहुंचा, जिसका भव्य स्वागत किया गया। मंत्री विश्वास सारंग ने श्रद्धालु महिलाओं के साथ टैंकर की पूजा-अर्चना की और उस पर फूल बरसाए। ढोल-नगाड़ों के साथ महाकुंभ के जल का स्वागत किया गया। सारंग नरेला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने भारी भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया है। वह अपने क्षेत्र के हर घर में महाकुंभ का पवित्र जल पहुंचवाएंगे। इससे उन्हें पुण्य का लाभ घर बैठे ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत प्रसन्नता है। सनातन का सबसे बड़ा पर्व महाकुंभ है। उसका पवित्र जल हम टैंकर से मंगवाए हैं। हर सनातनी का यही मकसद रहता है कि हम कुंभ में डुबकी लगाएं।
उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग महाकुंभ में नहीं पहुंच पाते हैं। हमने कोशिश की कि लोगों के लिए गंगाजल लेकर आए। हम हर घर में एक-एक बोतल पानी पहुंचाएंगे। लोग पवित्र जल से स्नान कर इसका लाभ उठाए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने महाकुंभ में बहुत अच्छी व्यवस्था की है।