धरना स्थल पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री, मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन
0
भोपाल। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में आज प्रदेश के किसानों ने मंत्रालय घेराव एवं धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में लिंक रोड नंबर 1 के सामने धरना दिया। बाद में किसानों ने यहां पर सभा की। किसान मंत्रालय घेरने जाने की तैयारी में थे, मगर उसके पहले उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा किसानों के धरना स्थल पर पहुंचे और ज्ञापन लेकर मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों का धरना समाप्त हो गया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पता लगा कि किसान वल्लभ भवन आ रहे हैं तो सरकार खुद उनके पास आ गई। उन्होंने किसानों की सारी मांगों को पूरा करने की बात कही। इसके बाद किसानों ने शिकायती आवेदनों से भरा झोला उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को सौंप दिया। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने समय-समय पर किसानों के हित में निर्णय लिए हैं। जो भी शिकायती ज्ञापन मिले हैं, उनका जल्द समाधान किया जाएगा। किसान हमारे हैं, हम आपसे अलग नहीं हैं। हम आपके साथ खड़े हैं। इसके बाद किसानों ने शिकायती आवेदनों से भरा झोला उप मुख्यमंत्री को सौंप दिया। उप मुख्यमंत्री के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। भारतीय किसान संघ के बैनर तले जुटे किसान लिंक रोड नंबर-1 स्थित ऑफिस के सामने धरना दे रहे थे। धरना स्थल पर किसान संघ के नेताओं ने कहा कि सरकार फसलों के अच्छे दाम के नाम पर हर बार झुनझुना पकड़ा देती है। संघ के मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान ने कहा, प्रदेश में किसान राजस्व विभाग के फौती नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, बटांकन, नक्शा सुधार जैसे कार्यों में की जा रही लूट से परेशान हो गया है।
गौरतलब है कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की तैयारी और डामरीकरण के चलते किसानों को मुख्य सड़क पर धरने की अनुमति नहीं दी गई। इसके चलते संघ कार्यालय के ठीक सामने सर्विस रोड पर धरना प्रदर्शन किया गया। किसान नेताओं का दोपहर 3 बजे के बाद किसान वल्लभ भवन का घेराव करने की योजना थी। उधर, पुलिस ने बेरिकेडिंग कर रखी थी। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।