जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में सिख समाज को प्रतिनिधित्व नहीं
0
गुरूसिंह सभा के अध्यक्ष ने लिखा भाजपा अध्यक्ष को पत्र
भोपाल। गुरु सिंह सभा इंदौर के अध्यक्ष मोनू भाटिया ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश के 62 जिलों के अध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रश्न उठाया कि किसी भी जिले में सिख समाज का प्रतिनिधित्व क्यों नहीं?
भाटिया ने पत्र में लिखा है कि सिक्ख समाज प्रदेश में बड़ी संख्या में निवास करता है। समाज प्रारंभ से ही भाजपा से जुड़कर पार्टी की मजबूती के लिए काम करता रहा है। समाज आगे भी पार्टी के लिए समर्पितभाव से काम करता रहेगा। उन्होंने लिखा कि हाल ही में पार्टी ने प्रदेश में 62 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त किए हैं, मगर एक भी जिले में सिक्ख समाज को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, यह चिंता का विषय है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से निवेदन किया है कि पार्टी में अब भविष्य में जब भी नियुक्तियां की जाएं, उसमें सिख समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए। इससे समाज के लोगों में खुशी होगी साथ ही समाज पार्टी के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा। भाटिया ने पत्र की प्रति मुख्यमंत्री डा मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और भाजपा के प्रदेश प्रभारी अजय जामवाल को भी भेजी है।
गौरतलब है कि भाजपा द्वारा हाल ही में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति ें प्रदेश के 62 जिला अध्यक्षों में सामान्य वर्ग से 30 नेताओं को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। 30 में से 16 ब्राह्मण समाज से हैं, जबकि 25 पिछड़ा वर्ग के नेताओं को मौका मिला है। सामान्य वर्ग की सूची में 6 राजपूत और आठ वैश्य समाज से लिए गए हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति वर्ग से चार और अनुसूचित जाति वर्ग से तीन जिलों में नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। मगर पार्टी द्वारा सिक्ख और मुस्लिम समाज से किसी भी जिले में जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति नहीं की है।