प्रदेश में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने बढ़ाई सक्रियता
0
भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे विस्तार करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए शिवसेना और युवा सेना द्वारा प्रदेश के विभिन्न अंचलों में दौरे शुरू कर कार्यकर्ताओं को संगठित करने का काम शुरू किया है।
शिवसेना और युवासेना के विस्तार हेतु विभिन्न क्षेत्रों का दौरा युवासेना प्रदेश इकाई प्रमुख प्रभात पुरानिया ने प्रदेश में दौरे शुरू कर दिए है। युवासेना प्रदेश इकाई प्रमुख प्रभात पुरानिया उज्जैन से अपना दौरा कार्यक्रम शुरू किया है। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और सक्रियता बढ़ाने की बात कही। उज्जैन के अलावा पुरानिया देवास, सीहोर, भोपाल, रायसेन, विदिशा, सागर, दमोह, पन्ना, जबलपुर, कटनी, रीवा, सतना, सीधी, मैहर, सिंगरौली सहित बुंदेलखंड व महाकौशल के विभिन्न जिलों में संगठन विस्तार व शिवसैनिकों से मुलाकात करेंगे। पुरानिया ने समस्त शिवसैनिकों को दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत संबंधित जिले व अपने क्षेत्र में बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिए है। इसके साथ ही पुरानिया ने शिवसेना पदाधिकारियों और शिवसैनिकों को निर्देश दिए है कि मुलाकात के दौरान अपने क्षेत्र में चल रही संगठन की रूपरेखा व गतिविधियों के संबंध में अवगत कराएं।