मेडिकल और फार्मास्यूटिकल मेन्यूफेक्चरिंग का नया हब बनेगा प्रदेश
0
टोक्यो मेडिकल डिवाइस निर्माताओं से हुई मुख्यमंत्री की बैठक
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जापान दौरे के दूसरे दिन टोक्यो में एएनडी मेडिकल कंपनी के निदेशक डाइकी अराई से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में चिकित्सा उपकरण निर्माण के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उज्जैन में विकसित किये जा रहे 75 एकड़ के मेडिकल एवं फार्मास्यूटिकल पार्क को वैश्विक निवेशकों के लिये एक बेस्ट डेस्टिनेशन बताया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश मेडिकल एवं फार्मास्यूटिकल मेन्यूफेक्चरिंग के क्षेत्र में नये हब के रूप में विकसित हो रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के अत्याधुनिक मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार औद्योगिक इकाइयों को रियायती दरों पर भूमि उपलब्ध करा रही है। उन्होंने इस पार्क को भारत के तेजी से विकसित हो रहे हेल्थ केयर और मेडिकल डिवाइस सेक्टर का एक महत्वपूर्ण केन्द्र बताया। यहाँ उन्नत बुनियादी सुविधाएँ, राज्य सरकार द्वारा दी जा रही प्रोत्साहन योजनाएं निवेशकों के लिये विशेष अवसर उपलब्ध है। डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश स्वास्थ्य सेवा, मेडिकल उपकरण निर्माण, फार्मास्यूटिकल उत्पादन के क्षेत्र में निवेश को आमंत्रित करते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके व्यापार को सुगम बनाने के लिये हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में रियायती दरों पर भूमि की उपलब्धता, मेडिकल डिवाइस, बायोटेक और फार्मा कंपनियों के लिये विशेष प्रोत्साहन योजना है, बेहतर लॉजिस्टिक और कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं मध्य प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा निवेश को आकर्षित करते है।
जल विद्युत परियोजनाओं में निवेश के लिए किया आमंत्रित
मुख्यमंत्री ने जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शोहई हारा से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में हाइड्रो प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिये आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राज्य में जल संसाधनों की प्रचुरता और विकसित बुनियादी ढांचे के कारण जापानी कंपनियां यहां निवेश कर सकती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी का सहयोग हम मध्यप्रदेश ग्रामीण जलापूर्ति परियोजना के लिये कर सकते हैं, जो जल उपचार संयंत्रों और संबंधित सुविधाओं का निर्माण करके राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में स्थिर और सुरक्षित जल आपूर्ति प्रदान करने में सक्षम हो सकेंगे।
इसरो ने स्थापित किया कीर्तिमानों का शतक
मुख्यमंत्री ने जीएसएलवी-एफ-15 रॉकेट के जरिए नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-02 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर 100वें मिशन को पूर्ण करने पर इसरो के सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को इसरो के कीर्तिमान का शतक निरूपित करते कहा कि यह मिशन देश की नेविगेशनल क्षमताओं को मजबूती और निजी तथा रक्षा क्षेत्रों में नेविगेशन सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।