कम मतदान वाले केन्द्रों को करें चिन्हित, मतदान प्रतिशत बढ़ाने लाएं जागरूकता
0
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बोले राज्यपाल मंगुभाई पटेल
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन प्रणाली और मतदाताओं की सहभागिता, लोकतंत्र का मूल आधार है। निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आयोग, कम मतदान वाले केन्द्रों को चिन्हित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने जनजागृति के विशेष प्रयास करें।
राज्यपाल पटेल शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी स्तर के अधिकारी-कर्मचारी और आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। नवीन मतदाताओं को ईपिक कार्ड का वितरण भी किया गया। राज्यपाल ने आयोग द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के वीडियों संदेश का प्रसारण भी किया गया।
राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में महिलाओं का पंजीकरण पुरूषों की तुलना में अधिक हुआ है। यह लोकतंत्र के समावेशी स्वरूप की बढ़ती ताकत का प्रतीक है। आयोग को ऐसे मतदान केन्द्रों को चिन्हित करना चाहिए जहां विगत कई चुनाव से कम मतदान हो रहा है। ऐसे मतदान केन्द्रों में जाकर कारणों को समझें। वहां की जनता से बात करें। उन्हें लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व की जानकारी दे और मतदान प्रतिशत बढ़ाने विशेष नवाचार करें।
इन अधिकारियों को किया सम्मानित
राज्यपाल पटेल ने लोक सभा निर्वाचन 2024 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झाबुआ नेहा मीना, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रतलाम राजेश बाथम, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोकनगर सुभाष कुमार द्विवेदी को सम्मानित किया। लोकसभा निर्वाचन-2024 के स्वीप गतिविधियों में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य हेतु भोपाल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, ग्वालियर की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रूचिका चौहान को भी सम्मानित किया गया। इसी प्रकार लोकसभा निर्वाचन-2024 में उत्कृष्ट कानून-व्यवस्था के लिए शिवपुरी के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर, श्योपुर के तत्कालीन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, भिण्ड कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक असित यादव को सम्मानित किया। लोकसभा निर्वाचन संचालन 2024 में प्रदेश स्तर से कानून व्यवस्था बनाए रखने में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा एवं राज्य पुलिस नोडल अधिकारी अंशुमान सिंह को भी सम्मानित किया। इसी प्रकार स्वीप गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए शहडोल झोन के तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी.सी. सागर और आईटी इनिशिएटिव एवं स्वीप गतिविधियों का विशेष श्रेणी पुरस्कार नर्मदापुरम की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना को सम्मानित किया।