विधायक ने कहा स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए सात करोड़ गुम हो गए
0
उप मुख्यमंत्री को की शिकायत को हमलावर हुई कांग्रेस
भोपाल। सीधी की भाजपा विधायक द्वारा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से शिकायत करने और स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए सात करोड़ गुम हो जाने की बात कहने को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने कहा कि जब भाजपा के विधायकों की सुनवाई नहीं हो रही तो आम जनता का क्या होगा? कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में आवंटित राशि का हिसाब मांगा है।
दरअसल भाजपा विधायक ने सीधी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र ष्शुक्ला से ही सवाल करते हुए शिकायतें भी की। विधायक ने शिकायत की कि वो 6-7 बार उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को पत्र लिख चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी का भी जवाब नहीं आया। उन्होंने ये तक कह डाला कि उपमुख्यमंत्री रीवा जिले से निकलकर अन्य जिलों पर भी ध्यान दें। इतना ही नहीं, रीति पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को दिए गए 7 करोड़ रुपए गुम होने की बात कहकर सनसनी फैला दी। उन्होंने राजेंद्र शुक्ला को ही ये जिम्मेदारी भी सौंप दी कि वे ही गुम हुए पैसे ढूँढकर लाएं।
भाजपा विधायक रीति पाठक का ये वीडियो अब वायरल हो है और कांग्रेस इसे लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘प्रदेशवासियों, इस वीडियो को गौर से देखें, सुनें! यदि भाजपा सरकार में भाजपा विधायक की सुनवाई भी नहीं हो रही है, तो आम नागरिकों की क्या हैसियत होगी ? सवाल यह भी है कि उप मुख्यमंत्री जैसे ऐसे कितने नेता हैं, जो सिर्फ अपने जिलों में सीमित हो गए हैं और पूरी ताकत से लोकल पॉलिटिक्स इंजॉय कर रहे हैं? मोहन सरकार यह भी तो बताए कि 7 करोड़ कहां गए? यदि एक जिले में ये हाल है, तो 55 जिलों का हिसाब भी दें? लूट का यह “परिवहन” कब तक, कहां तक? यह “पर्ची” बहुत महंगी है। इस तरह एक बार फिर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरते हुए उनसे जिलों को आवंटित राशि का हिसाब मांगा है।