समर्थन मूल्य दिलाने अब मंडियां बंद कराएगी कांग्रेस
0
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस द्वारा समर्थन मूल्य पर धान, सोयाबीन गेहूं की खरीदी हो, इस मांग को लेकर किसान न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इसे लेकर प्रदेशभर में जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। अब कांग्रेस ने राज्य में किसानों की फसल को सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदे इसे लेकर मंडियां बंद कराने की बात कही है।
कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही न्याय यात्रा के तहत शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों टेक्टर निकालकर प्रदर्शन किया गया। अलग-अलग जिलों में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। कांग्रेस की इस यात्रा के तहत आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी हरदा पहुंचे थे। यहां उन्होंने किसानों को उनकी उपज सोयाबीन, गेहूं और धान को समर्थन मूल्य पर सरकार खरीदे इसका समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा तो चल रही है। इसी दौरान टेक्टरों से किए प्रदर्शन के बाद अब कांग्रेस जल्द ही प्रदेश की मंडियों को बंद कराकर अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस प्रदर्शन में सभी कांग्रेस नेता शामिल रहेंगे।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने सोयाबीन की समर्थन मूल्य छह हजार रुपए क्विंटल किए जाने और वादे अनुसार, गेहूं 27 सौ रुपए और धान 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर प्रदेशभर में किसान न्याय यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा के दौरान आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और अन्य कांग्रेस नेता हरदा पहुंचे थे और यात्रा का नेतृत्व कर प्रदर्शन किया।
किसान संगठनों को टिकैत का झटका, चक्काजाम में नहीं होंगे शामिल
प्रदेश के किसान संगठनों द्वारा 1 अक्टूबर को प्रदेश में समर्थन मूल्य की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन के तहत चक्का जाम करने की बात कही गई है। मगर इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत ने कहा कि उनका संगठन किसान संगठनों के इस चक्काजाम में शामिल नहीं होगा। टिकैत ने वीडियो जारी कर कहा कि जो एक अक्टूबर को आंदोलन की बात कुछ किसान संगठनों ने की है, उसमें संयुक्त किसान मोर्चा शामिल नहीं होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि जो हमारे साथ के सहयोगी दल हैं वो भी इस जाम का हिस्सा नहीं बनेंगे। टिकैत का कहना है कि कुछ राजनीतिक लोग इसमें शामिल हैं, जो राजनीतिक तरीके से इस आंदोलन का फायदा उठाना चाहते हैं। राजनीतिक लोग अपने तरीके से काम करें, वे किसान संगठनों के साथ मूवमेंट ना चलाएं। उससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है। पॉलीटिकल लोग इसमें अपना फायदा देखते हैं।