कांग्रेस विधायक मिलेंगे मुख्यमंत्री से, मांगा समय
0
भोपाल। क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस के विधायक अब मुख्यमंत्री डा मोहन यादव से मुलाकात करेंगे। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा है।
प्रदेश के कांग्रेस विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सरकार के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर चर्चा की जाएगी। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री से समय मांगा है। हालांकि अभी मुख्यमंत्री की ओर से कांग्रेस विधायकों को समय नहीं दिया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा विधायकों से 100-100 करोड़ के विकास कार्यों का प्रस्ताव मांगा गया था, लेकिन कांग्रेस विधायकों से विकास प्रस्ताव नहीं मांगने पर जमकर सियासत हुई थी। वहीं विपक्ष ने सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। अब इसी को लेकर कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात करेंगे।