22 किमी मार्ग बनने से परिवहन सुविधाओं में होगा विस्तार
0
भोपाल, 3 जनवरी 2023। मध्यप्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम के प्रयासों से भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग ने सेन्ट्रल-रोड़ एवं इनफ्रास्ट्रक्चर (CRIF) योजना अंतर्गत रीवा जिले की देवतालाब विधान सभा की देवतालाब से पथरहा व्हाया ढनगन-हटवा-सोहेरान – अमोच – पहाडी – निरपत सिंह मार्ग की स्वीकृत प्रदान की है। इस मार्ग की मंजूरी पर विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गड़करी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।
देवतालाब से पथरहा व्हाया ढनगन-हटवा-सोहेरान – अमोच – पहाडी – निरपत सिंह मार्ग की कुल लंबाई 22 कि.मी है और यह 7.5 मीटर सीमेंट कांक्रीट का बनाया जायेगा। मार्ग हेतु 49.72 करोड़ की राशि स्वीकृति की गई है । श्री गौतम ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गड़करी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से उन्होंने आग्रह किया था। इस मार्ग के बनने से स्थानीय स्तर पर परिवहन सेवाओं में विस्तार होगा और रीवा जिले के नागरिकों को सुविधा प्राप्त होगी।
