शिक्षकों के आपसी सहमति से तबादले को मिली हरी झंडी
10 और 11 अगस्त को होंगे ऑनलाइन आवेदन
भोपाल। प्रदेश के नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने राहत भरा फैसला लिया है। शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को मानते हुए विभाग ने म्यूचुअल (आपसी सहमति) ट्रांसफर के लिए आवेदन की अनुमति दे दी है। इसके तहत अब दो शिक्षक आपसी सहमति से अपनी पदस्थापना वाले स्कूलों की अदला-बदली कर सकेंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में औपचारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इस फैसले का सीधा लाभ वर्ष 2026 में चयनित और हाल ही में नियुक्त हुए उन प्राथमिक शिक्षकों को मिलेगा, जिन्हें दूर-दराज के जिलों या दुर्गम क्षेत्रों में पदस्थ किया गया था। कार्यस्थल तक पहुंचने में आ रही व्यावहारिक परेशानियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस कदम से न केवल शिक्षकों की व्यक्तिगत परेशानियां कम होंगी, बल्कि वे अधिक एकाग्रता के साथ काम कर सकेंगे, जिससे प्रदेश की शैक्षणिक व्यवस्था में भी बेहतर संतुलन और गुणवत्ता आएगी।
तबादले की प्रक्रिया
विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, म्यूचुअल ट्रांसफर की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित की जाएगी। इच्छुक शिक्षक 10 और 11 अगस्त को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह व्यवस्था शिक्षकों को अपने मनपसंद या सुविधाजनक स्थानों पर सेवाएं देने का अवसर देगी।शिक्षा विभाग का मानना है कि इस कदम से न केवल शिक्षकों की व्यक्तिगत परेशानियां कम होंगी, बल्कि वे अधिक एकाग्रता के साथ काम कर सकेंगे, जिससे प्रदेश की शैक्षणिक व्यवस्था में भी बेहतर संतुलन और गुणवत्ता आएगी।
