नक्सल प्रभावित बालाघाट में हॉक फोर्स को मिले नए अधिकारी
भोपाल। सरकार ने प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य पुलिस सेवा के 65 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा शनिवार देर रात जारी की गई इस स्थानांतरण सूची में कई जिलों के सीएसपी और एसडीओपीभी बदले गए हैं।
नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। यहां हॉक फोर्स में 18 डीएसपी स्तर के अधिकारियों को सहायक सेनानी के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही, बालाघाट के तीन प्रमुख संवेदनशील क्षेत्रों में नए एसडीओपी की नियुक्ति की गई है। इनमें दीपक तोमर एसडीओपी, लांजी, चंद्रशेखर पांडे एसडीओपी, बैहर और अभिषेक गौतम एसडीओपी, परसवाड़ा हैं। बालाघाट के अलावा प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों में भी जमीनी पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें मुख्य रूप से भोपाल और इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर, उज्जैन और पीथमपुर (औद्योगिक क्षेत्र) शामिल हैं।
हॉक फोर्स (बालाघाट) में तैनात होने वाले प्रमुख अधिकारी
विशेष विंग हॉक फोर्स में भेजे गए 18 अधिकारियों में मुख्य रूप से राहुल कुमार सय्याम, अभिलाष कुमार भलावी, आकाश अमलकर, रवि सोनेर, उदित मिश्रा, उमेश प्रजापति, रितेश कुमार शिव, रविंद्र सिंह राठी, आयुष कुमार अलावा, सचिन पटेल, कुंदन मंडलोई, अक्षय चौधरी, अमन मिश्रा, रोहित राठौर, राकेश आर्य और अतुल कुमार सोनी शामिल हैं।
