तेल की कीमतों में फिर वृद्धि : पेट्रोल-डीजल ने 10 दिन में चौथी बार दिया झटका, इस बार कितना बढ़ा रेट
नई दिल्ली. मिडिल ईस्ट के हालात के चलते पेट्रोल डीजल ने एक बार फिर झटका दिया है. इस बार पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा हुआ है. महीने में यह चौथी बार जब पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़े हैं. बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सोमवार 25 मई को लगातार चौथी बार बढ़ोतरी हुई है. डीजल 2.71 रुपये और पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है. इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.
दो दिन पहले हुई थी बढ़ोतरी
इससे पहले 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ा था. 19 मई को करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि 15 मई को ?3 प्रति लीटर की बड़ी छलांग लगी थी.
10 दिन में 4 बार बढ़ोतरी
1. 15 मई 2026 – 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी
2. 19 मई 2026 – करीब 90 पैसे प्रति लीटर बढ़े
3. 23 मई 2026 – तीसरी बार बढ़ोतरी: पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे
4. 25 मई 2026- चौथी बार: डीजल 2.71 रुपये, पेट्रोल 2.61 रुपये बढ़ा
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के नीचे फिसलकर 98.62 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. इसमें आज 4.75 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. वहीं डबलूटीआई क्रूड भी 4.76 प्रतिशत टूटकर 92.00 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.
क्यों बढ़ रहे दाम?
क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक तेल कंपनियों को पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर का घाटा हो रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मई 2022 के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर हैं. हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से ईंधन बचाने की अपील की थी.
