मंत्री संपत्तियां उइके ने सुनी समस्याएं
0
भोपाल। भोपाल। मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया। संवाद कार्यक्रम में मंत्री उइके ने मौके पर ही कई मामलों का समाधान कराया, जबकि जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए उनकी कठिनाइयों को गंभीरता से समझा और भरोसा दिलाया कि सभी लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
