पुलिसकर्मियों के अवकाश पर लगा प्रतिबंध हटाया
भोपाल। प्रदेश में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया है. त्योहारों के कारण 18 मार्च को यह प्रतिबंध लगाया था। पूरे प्रदेश भर की पुलिस पर यह रोक लगाई गई थी, जिसके अनुसार केवल विशेष या आपातकालीन स्थितियों में ही वरिष्ठ अधिकारियों की मंजूरी से छुट्टी मिलती थी। पुलिस मुख्यालय ने अवकाश पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है।
प्ुलिस महानिदेशक ने 18 मार्च को एक आदेश जारी किया, जिसमें कहा कि तत्काल प्रभाव से कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी बिना अनुमति से अवकाश नहीं ले पाएगा। अवकाश केवल और केवल इमरजेंसी स्थिति में ही मिलेगी। वह भी किसी बड़े पुलिस अधिकारी के मंजूरी के बाद। पुलिस अधिकारी ने यह निर्णय प्रदेश के अंदर सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया था, क्योंकि एक साथ कई त्योहार आने वाले थे। आदेश के अनुसार ईद, रामनवमी त्योहार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस महकमा अलर्ट पर रहेगा। पुलिस मुख्यालय ने आज आदेश जारी कर अवकाश पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है।
