नियम समिति की कमान तोमर के पास, गायत्रीराजे, ललिता यादव को भी बड़ी जिम्मेदारी
विधानसभा अध्यक्ष ने किया संसदीय समितियों का गठन
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में संसदीय कामकाज को गति देने और विधायी प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27 एवं 2026-28 के लिए सदन की विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों की घोषणा कर दी है। इन समितियों में सत्तापक्ष और विपक्ष के अनुभवी चेहरों को जगह देते हुए संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है।
सदन की सबसे महत्वपूर्ण नियम समिति की अध्यक्षता स्वयं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर करेंगे। इस उच्च स्तरीय समिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। अन्य प्रमुख सदस्यों में गिरीश गौतम, राजेश वर्मा, विश्वनाथ सिंह, श्याम बरडे, अम्बरीश शर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, डॉ. हिरालाल अलावा, विजय रेवनाथ चौरे और ऋषि अग्रवाल को षामिल किया गया है। विधायकों के अधिकारों के संरक्षण के लिए गठित विशेषाधिकार समिति की कमान गायत्रीराजे पवार को सौंपी गई है। समिति में सचिन बिरला, विश्वामित्र पाठक, अमर सिंह यादव, भगवानदास सबनानी, महादेव वर्मा, वीरेन्द्र सिंह लोधी, जयवर्द्धन सिंह, फुन्देलाल सिंह मार्को और आरिफ मसूद शामिल हैं।
वहीं, महिला एवं बाल कल्याण समिति (2026-28) का सभापति ललिता यादव को नियुक्त किया गया है। इस समिति में समिति में उमादेवी खटीक, मंजू राजेन्द्र दादू, गंगा सज्जनसिंह उइके, सरला विजेन्द्र रावत, प्रियंका पैंची, कंचन मुकेश तनवे, छाया मोरे, रामसिया भारती, चंदा सुरेन्द्र सिंह गौर और सेना महेश पटेल को सदस्य नामित किया गया है। जबकि प्रत्यायुक्त विधान समिति समिति के सभापति रमेश मैन्दोला होंगे। जबकि अनिल जैन (निवाड़ी), नारायण पटेल, संतोष बरकड़े, अरविन्द पटेरिया, मधु गेहलोत, शिवनारायण सिंह, चौधरी सुजीत मेर सिंह, केशव देसाई और वीरसिंह भूरिया को सदस्य बनाया गया है। सदस्यों के शिष्टाचार एवं सम्मान अनुरक्षण समिति की कमान बृजेन्द्र प्रताप सिंह को सौंपी गई है। इस समिति में दिनेश राय मुनमुन, मनोज नारायण सिंह चौधरी, अमर सिंह यादव, इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, प्रताप ग्रेवाल और भैरो सिंह बापू शामिल हैं।
