स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
भोपाल। प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। इसमें वैसे तो सरकारी टीचर्स के लिए 30 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है, पर कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं जिन्हें इनका लाभ नहं मिल पाएगा। इन्हें 30 दिन नहीं बल्कि आधे दिन यानी केवल 15 दिन की छुट्टी ही मिलेगी। ऐसा क्यों हो रहा है जानते हैं।
दरअसल अभी एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12 वीं का रिजल्ट अभी आना बाकी है। इसका मूल्यांकन चल रहा है। विभाग का कहना है कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन या अन्य कार्यों में लगी है, उन्हें संबंधित कार्य पूरा होने के बाद ही ये ग्रीष्म कालीन अवकाश दिया जाएगा। बता दें दरअसल पिछले दो वर्षों में एक महीने का अवकाश मिलता रहा है। उसके पहले डेढ़ महीने का अवकाश मिलता रहा है। पर इस बार मूल्यांकन के चलते सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को केवल 15 दिन की छुट्टी मिलेगी।
