एनआईए की आतंकवाद से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई, कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी
0
श्रीनगर. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कश्मीर में सोमवार को कई जगहों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई आतंकवाद से जुड़े एक मामले को लेकर की गयी है. जिसमें कुपवाड़ा और कुलगाम में तलाशी अभियान चलाया गया है.
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ कुलगाम जिले में तलाशी अभियान चलाया. अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को कश्मीर में आतंकवाद से जुड़े एक मामले के सिलसिले में कई जगहों पर छापेमारी की.
अधिकारियों के अनुसार, ये तलाशी कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके और कुलगाम जिले में की गई. यह ऑपरेशन संदिग्ध गतिविधियों और नेटवर्क को खंगालने के लिए किया गया है. इस संबंध में और जानकारी का इंतज़ार है.
