राज्यसभा की 37 सीटों के चुनाव का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग, जानें कब आएंगे रिजल्ट
नई दिल्ली. राज्यसभा चुनाव का ऐलान हो गया है. राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव होंगे, जो 10 अलग-अलग राज्यों से आती हैं. भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की घोषणा कर दी है. चुनाव आयोग ने 37 सीटों के चुनाव के लिए 16 मार्च 2026 की तारीख तय की है. वोटिंग के बाद मतगणना की जाएगी और परिणामों का ऐलान कर दिया जाएगा.
इन 10 राज्यों की सीटों पर होंगे चुनाव
जिन 10 राज्यों की सीटों पर चुनाव होंगे उनमें ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और असम शामिल हैं
राज्यसभा का कार्यकाल छह साल का
चुनाव आयोग के अनुसार, ये सीटें अप्रैल में अलग-अलग तारीखों को खाली हो रही हैं. राज्यसभा का कार्यकाल छह साल का होता है. लेकिन हर एक तिहाई सीटों के लिए हर दो वर्ष में द्विवार्षिक चुनाव करवाए जाते हैं. खास बात है कि राज्यसभा लोकसभा की तरह कभी भी भंग नहीं होती है. इसलिए इसे स्थाई सदन कहा जाता है.
