एमपी : मेले में चलते झूले पर मधुमक्खियों का हमला, बैठे लोग चीखते रहे, डंक से 3 बच्चे गंभीर
नागदा. एमपी के नागदा के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे शिवरात्रि मेले में मंगलवार की शाम को हादसा हो गया चलते झूले पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए तीनों को नागदा के सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झूला अपनी पूरी रफ्तार में था, तभी अचानक मधुमक्खियों ने लोगों को काटना शुरू कर दिया झूले में बैठे लोग चीखने-चिल्लाने लगे बचने के लिए कई लोग सीटों पर झुक गए और कपड़ों से चेहरा ढंकने लगे, वहीं कुछ लोग चलते झूले से कूदने का प्रयास करते रहे.
झूला रुकता, तब तक कई घायल
स्थिति इतनी भयावह हो गई कि कुछ लोगों ने ऊंचाई से ही नीचे उतरने की कोशिश की झूला संचालक ने तुरंत झूला रोक दिया, लेकिन ऊंचाई पर फंसे लोग तब तक मधुमक्खियों के डंक झेलते रहे नीचे उतारने के बाद कई लोगों के शरीर पर दर्जनों डंक के निशान मिले
घायलों में एक ही परिवार के हैं तीनों बच्चे
गंभीर रूप से घायल बच्चों की पहचान उमेश(13), नैतिक (13) और शिवनारायण (15) के रूप में हुई है तीनों बनबाना गांव के निवासी और एक ही परिवार से हैं डॉक्टरों के अनुसार, एक बच्चे की आंख में डंक लगने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है मधुमक्खियां अचानक कहां से आईं, इसका अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है घटना के बाद मेले में दहशत का माहौल रहा प्रशासन और मेला समिति ने सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है
