पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत ट्रेन 23 फरवरी से पमरे के जबलपुर होकर चलेगी
जबलपुर. रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 11031/11032 पनवेल जंक्शन-अलीपुरद्वार जंक्शन-पनवेल जंक्शन के मध्य साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन एक्सप्रेस एक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई थी . इस नई अमृत भारत ट्रेन का नियमित संचालन प्रत्येक सोमवार को 23 फरवरी से पनवेल जंक्शन और प्रत्येक गुरुवार को 26 फरवरी से अलीपुरद्वार जंक्शन स्टेशन से प्रारम्भ हो रही है. यह नई ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गंतब्य को जाएगी.
गाड़ी संख्या 11031 पनवेल जंक्शन-अलीपुरद्वार जंक्शन साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 23 फरवरी 2026 से प्रत्येक सोमवार अपने प्रारंभिक स्टेशन पनवेल जंक्शन से सुबह 11:50 बजे रवाना होकर, इटारसी 23:45 बजे पहुंचकर अगले दिन मंगलवार पिपरिया मध्यरात्रि 00:44 बजे, जबलपुर 03:10 बजे, कटनी 04:38 बजे, सतना 05:50 बजे और बुधवार को दोपहर 13:50 बजे अलीपुरद्वार जंक्शन पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 11032 अलीपुरद्वार जंक्शन-पनवेल जंक्शन साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 26 फरवरी 2026 से प्रत्येक गुरुवार अपने प्रारम्भिक स्टेशन अलीपुरद्वार जंक्शन से भोर 04:45 बजे रवाना होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए अगले दिन शुक्रवार सतना सुबह 06:55 बजे, कटनी 08:18 बजे, जबलपुर सुबह 10:05 बजे, पिपरिया 11:58 बजे, इटारसी दोपहर 13:25 बजे पहुंचकर और अगले दिन शनिवार को प्रात: 05:30 बजे पनवेल जंक्शन पहुंचेगी.
ठहराव- कल्याण, नासिक रोड, जलगांव जंक्शन, भुसावल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, जबलपुर, कटनी जंक्शन, सतना जंक्शन, मानिकपुर, बरगढ़, प्रयागराज छिवकी, मेजा रोड, मिजऱ्ापुर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ़्फ़ऱपुर जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, हसनपुर रोड, खगडिय़ा जंक्शन, मानसी जंक्शन, नौगछिया, कटिहार, बारसोई जंक्शन, किशनगंज, अलुआबाड़ी रोड जंक्शन, न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन, सिलीगुड़ी जंक्शन, बिन्नागुड़ी एवं हासीमारा.
कोच संरचना- इस ट्रेन में 08 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी, 1 पेन्ट्रीकार के कोच सहित कुल 22 कोच होंगे.
