जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र में शिवलिंग पर मुस्लिम युवक ने की पेशाब, घटना से तनाव
जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित गढ़ा क्षेत्र में उस वक्त तनाव की स्थिति निर्मित हो गई, जब एक मुस्लिम युवक रिजवान उर्फ रिज्जू युवक ने शराब के नशे में शिवलिंग पर पेशाब कर दी। रिजवान की इस हरकत को देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए, देखते ही देखते सैकड़ों लोग पहुंच गए, जिन्होने जमकर हंगामा किया। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने रिजवान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
खबर है कि गढ़ा की सिंगरहा बस्ती से लगा मैदान शाम ढलते ही शराब पीने वालों का अड्डा बन जाता है। यहां पर आसपास क्षेत्र के लोग आकर शराब पीकर हंगामा करते है। बीती रात क्षेत्र का ही एक युवक रिजवान उर्फ रिज्जू शराब पी रहा था। शराब पीते हुए रिजवान कुछ दूर पर बने चबूतरे पर पहुंच गया। जहां पर उसने शिवलिंग के पास पेशाब की और वहीं लेट गया। रिजवान को पेशाब करते देख आसपास खड़े युवक आक्रोशित हो गए, जिन्होने हंगामा करना शुरु कर दिया, यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते सैकड़ों लोग एकत्र हो गए, यहां तक कि हिन्दू संगठन के स्थानीय पदाधिकारी भी आ गए। जिन्होने घटना पर आक्रोश जताते हुए नारेबाजी शुरु कर दी। लोगों का कहना था कि युवक की हरकत से हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए थे, जिन्होने लोगों को कार्यवाही का आश्वासन देते हुए शांत कराया। इसके बाद हिन्दू संगठन के लोग थाना पहुंच गए, वहां पर कार्यवाही को लेकर प्रदर्शन व नारेबाजी करते रहे। इस घटना को लेकर मुस्लिम धर्म के लोगों का कहना था कि इस तरह की हरकत शर्मनाक है, किसी भी धर्म का अपमान निदंनीय कार्य है। दोषी के खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए। वहीं पुलिस ने मामले में रिजवान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपी रिजवान को पकडऩे तलाश की जा रही है।
