बालाघाट आईजी संजय कुमार होंगे भोपाल के पुलिस कमिश्नर
उमेश जोगा को बनाया परिवहन आयुक्त, चौदह आईपीएस के तबादले
भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 14 आईपीएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव में राजधानी भोपाल समेत कई अहम पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। बालाघाट के आईजी संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं ललित शाक्यवार को बालाघाट जोन का आईजी पदस्थ किया है।
जारी आदेश के अनुसार आईजी पंकज कुमार श्रीवास्तव को स्पेशल डीजी सीआईडी सतर्कता नियुक्त किया गया है। प्रतिनियुक्ति से लौटे अनंत कुमार सिंह को स्पेशल डीजी हाउसिंग कॉरपोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है। एडीजी के.पी. वेंकटेश्वर राव को नारकोटिक विभाग से हटाकर तकनीकी सेवा में पदस्थ किया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेश उज्जैन उमेश जोगा को परिवहन विभाग में आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि एडीजी डी. श्रीनिवास वर्मा को एडीजी एसटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, परिवहन आयुक्त ग्वालियर विवेक कुमार शर्मा को पीटीआरआई में एजीडी बनाया गया है। अंशुमान यादव पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल को संचालक, खेल एवं युवक कल्याण पदस्थ किया गया है। वहीं राकेश गुप्ता संचालक, खेल एवं युवक कल्याण को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन, उज्जैन, अभय सिंह पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (सेहोर जोन) को पुलिस महानिरीक्षक (योजना) पुलिस मुख्यालय, भोपाल, हरिनारायण चारी मिश्र पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस जिला भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक (एससीआरबी) पुलिस मुख्यालय, भोपाल, संजय कुमार पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट जोन, बालाघाट को पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस जिला भोपाल, संजय तिवारी पुलिस महानिरीक्षक (योजना), पुलिस मुख्यालय, भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (देहात) जोन पदस्थ किया है। इसके अलावा चैत्रा एन पुलिस महानिरीक्षक एससीआरबी पुलिस मुख्यालय को पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन, ललित शाक्यवार पुलिस महानिरीक्षक मानव अधिकार आयोग पुलिस मुख्यालय भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन पदस्थ किया है।
