प्रदेश में दूसरे चरण में 250 सांदीपनि स्कूलों की तैयारी
विधायकों ने की 500 से अधिक स्कूलों की मांग
भोपाल। प्रदेश के स्कूली बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। नए साल में प्रदेश भर में द्वितीय चरण के सांदीपनि (सीएम राइज) स्कूल खोले जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिसे जनवरी के अंत तक शासन को भेज दिया जाएगा। संभावना है कि आगामी बजट सत्र में इन स्कूलों के लिए विशेष बजट प्रावधान किया जाएगा।
स्कूल शिक्षा विभाग और सीएम राइज सेल के अधिकारी इस परियोजना को लेकर प्रतिदिन बैठकें कर रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश के लगभग हर जिलेकृ जिनमें बड़वानी, खंडवा, मंदसौर, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, सागर, रीवा और शहडोल शामिल हैंकृ से नए स्कूल खोलने के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, विधायकों की ओर से अपने क्षेत्रों में 2 से 3 स्कूल खोलने की मांग की गई है। यदि इन सभी मांगों को स्वीकार किया जाता है, तो स्कूलों की संख्या 500 के पार पहुंच जाएगी। हालांकि, बजट सीमाओं को देखते हुए विभाग फिलहाल 250 स्कूलों को ही प्राथमिकता देने पर विचार कर रहा है।
