जल्द जारी किया जाएगा इंदौर-भोपाल का मास्टर प्लान
भोपाल। नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय ने भोपाल इंदौर सहित अन्य शहरों के अटके मास्टर प्लान को लेकर कहा कि इंदौर भोपाल का मास्टर प्लान बनकर तैयार है। मुख्य सचिव ने देख लिया है, जल्द जारी किया जाएगा।
मंत्री विजयवर्गीय ने आज दो साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एमपी शहरी, ग्रामीण ट्रांसपोर्ट के लिए 600 बसें आ रही हैं। स्लम फ्री शहर बनाने का काम जारी है। ट्रैफिक मैनेजमेंट भी भोपाल और इंदौर का होगा। नगरीय प्रशासन विभाग में सभी गाड़ियां इलेक्ट्रिक होंगी। 3-4 साल में सभी ई-गाड़ियां होंगी। फायर को लेकर अलग विभाग बन रहा है। फायर पुलिस की जगह नगरीय विभाग की अलग इकाई होगी। एक साल में सुनिश्चित हो जाएगा कि किसी भी पंचायत या निकाय का गंदा पानी नर्मदा में नहीं जाएगा।
मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 368 नगरीय निकायों में एफएसटीपी और लगभग 30 नगरीय निकायों में 71 एसटीपी संचालित हैं। वर्तमान में मध्यप्रदेश 98 प्रतिशत से अधिक अपशिष्ट का प्रसंस्करण करने में सक्षम हो चुका है। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर, स्वच्छ और टिकाऊ बनाना है, ताकि नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
