युवा कांग्रेस आज करेगी चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव
भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने कहा कि भाजपा वोट चोरी के लिए एसआईआर प्रक्रिया को हथियार बनाने का प्रयास कर रही है जो मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस नहीं होने देंगी। उन्होंने बताया कि कल 27 नवंबर को प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में भोपाल स्थित भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय का घेराव किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर के हजारों युवा साथी शामिल होंगे।
घनघोरिया ने कहा प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आयोग कल के घेराव से यह साबित हो जाएगा कि आने वाले समय में प्रदेश में युवा कांग्रेस हर उस बात का विरोध करेगी जो युवाओं और जनहित के खिलाफ है।भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश के सह-प्रभारी रूपेश सिंह भदौरिया ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से जिस प्रकार भाजपा चुनाव को चोरी करने का काम करती है, जनता के वोटों के अधिकारों को छीनने का काम करती है। और चोरी से पिछले दरवाजे से अपनी सरकार बनाने का काम करती है, इसके विरोध में कल भोपाल में चुनाव आयोग के कार्यालय का जंगी घेराव किया गया है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह यादव ने चर्चा के दौरान अपनी बात रखते हुए कहा कि हम वास्तविक मतदाताओं मतदाताओं को हटाने या फर्जी मतदाताओं को को शामिल करने के सरकार और चुनाव आयोग के हर प्रयास का पर्दाफाश करेंगे।
