आईएएस सर्विस मीट 19 दिसंबर से
भोपाल। मध्य प्रदेश के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों का बड़ा जमावड़ा 19 से 21 दिसंबर तक राजधानी भोपाल में होने जा रहा है। इस तीन-दिवसीय आईएएस सर्विस मीट 2025 के लिए मध्यप्रदेश आईएएस एसोसिएशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने बताया कि जिलों में पदस्थ सहायक कलेक्टर, कलेक्टर, संभागायुक्त से लेकर प्रमुख सचिव और मुख्य सचिव स्तर तक के सभी अधिकारी अपने परिवारों के साथ इस आयोजन में शामिल होंगे। सर्विस मीट का शुभारंभ परंपरा अनुसार मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की उपस्थिति में प्रशासन अकादमी से होगा। इसके बाद अरेरा क्लब में क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और लॉन टेनिस जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। रोमांचक बोटिंग रेस, बोट क्लब पर होगी। शाम के कार्यक्रम सांस्कृतिक होंगे, जिनमें नाटक, फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां और रैम्प वॉक शामिल हैं। इस दौरान फील्ड में तैनात अधिकांश अधिकारी भोपाल में मौजूद रहेंगे।
