पुलिस ने किया कांग्रेस नेता को नजरबंद
0
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजकुमार सिंह को भोपाल में पुलिस ने नजरबंद किया गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन देने का आव्हान किया था। इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस-प्रशासन की इसकी भनक लगी तो राजधानी के कोलार इलाके में वरिष्ठ अधिकारी जा पहुंचे। कांग्रेस का कहना है कि सचिव राजकुमार सिंह को नजरबंद कर दिया गया। उनके घर को पुलिसकर्मियों ने घेर लिया। कांग्रेस ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया है। कांग्रेस ने पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई की सोशल मीडिया पर फोटो भी पोस्ट कर लिखा है कि लोकतंत्र में विपक्ष जनता की आवाज होता है, किन्तु हिटलरशाही पर उतारू भाजपा सरकार विपक्ष को कुचल देने पर आमादा है।
